#Social

Mumbai: अनंत चतुर्दशी के मौके पर 24,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

Mumbai: मुंबई में गणपति उत्सव के दसवें और अंतिम दिन यानी अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन यात्रा के लिए मंगलवार को 24,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गिरगांव चौपाटी, दादर, बांद्रा, जुहू, वर्सोवा, पवई झील और मध द्वीप जैसे महत्वपूर्ण विसर्जन स्थलों पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए नौ अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों, 40 पुलिस उपायुक्तों और 56 सहायक पुलिस आयुक्तों सहित 24,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को शहर में तैनात किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि विसर्जन यात्रा देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सड़कों पर उमड़ने से संभावित यातायात जाम के मद्देनजर पुलिस, वाहनों की निर्बाध आवाजाही और पूर्वी तथा पश्चिमी उपनगरों के बीच आवागमन के लिए ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाएगी। उन्होंने बताया कि कॉरिडोर आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं तथा आपातकालीन स्थिति में यात्रा करने वालों के लिए होगा।�

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button