#Social

Raipur Breaking: ड्राई-डे पर बेच रहा था अवैध शराब, तस्कर गिरफ्तार


Raipur. रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 02.10.2024 को थाना गुढियारी पुलिस को सूचना मिली कि हड्डी गोदाम के पास खालबाडा में शराब को सफेद रंग की प्लास्टीक थैला में बिक्री हेतु रखा हुआ है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढियारी को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने निर्देशन पर मुखबीर की सूचना में बताये स्थान पर जाकर

रेड कार्यवाही किया गया।

आरोपी गोपाल गजराज उर्फ बांके के पास रखे थैला की तलाशी लेने पर सफेद प्लास्टीक थेला में 31 पौवा देशी मदिरा मशाला रखा होना पाया गया, जिस पर आरोपी गोपाल गजराज उर्फ बांके को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टीक थैला में रखे 31 पौवा देशी मदिरा मशाला कीमती 3410 रूपये एवं बिक्री रकम 240 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 616/24 धारा 34(2)आबकारी एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी – गोपाल गजराज ऊर्फ बांके पिता हाडू गजराज उम्र 35 वर्ष पता खालबाडा हड्डी गोदाम के सामने थाना गुढियारी रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button