#Social

BIG BREAKING: परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल रहा परीक्षण


New Delhi. नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने दो साल बाद अपनी ताकतवर इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) Agni-4 का सफल परीक्षण किया है. यह टेस्टिंग ओडिशा के चांदीपुर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड पर 6 सितंबर 2024 को की गई. इससे पहले इसका परीक्षण 6 जून 2022 को किया गया था. इस परीक्षण के दौरान अग्नि मिसाइल ने तय मानकों को पूरा किया. स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड ने कहा है कि यह एक रूटीन ट्रेनिंग लॉन्च थी. जिसमें सारे ऑपरेशनल पैरामीटर्स की फिर से जांच की गई है. भारत इस टेस्टिंग से बताना चाहता है कि वह अपने विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध क्षमता को बनाए रखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button