#Social

लोकसभा चुनावों के बाद पहला दौरा, नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का करेंगे उदघाटन


Nahan. नाहन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच अक्तूबर को लोकसभा चुनाव के बाद सिरमौर का पहला दौरा करेंगे। आगामी पांच अक्तूबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नाहन में करोड़ों की लागत से बने भाजपा कार्यालय का उदघाटन करेंगे। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिला सिरमौर का भाजपा कार्यालय बनकर तैयार हो चुका है जिसका पांच अक्तूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

लोकार्पण करेंगे।

उन्होंने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का चार और पांच अक्तूबर को हिमाचल प्रवास प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जेपी नड्डा चार अक्तूबर को बिलासपुर में अपने कुल देवी-देवता की पूजा अर्चना के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि पांच अक्तूबर को सुबह साढ़े 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष नाहन में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय परिसर में हवन यज्ञ के बाद इसका लोकार्पण करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button