#Social
जेल वारंट पर अधिवक्ताओं की दबंगई, महिला अफसर को दी धमकी

Raipur. रायपुर। न्यायिक आदेश की खुली अवहेलना और पुलिस प्रशासन के कार्य में सुनियोजित बाधा का सनसनीखेज मामला राजधानी रायपुर में सामने आया है। अपराध क्रमांक 182/25 के तहत आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(2) के तहत प्रकरण दर्ज है, और एसडीएम न्यायालय से जेल वारंट भी विधिवत रूप से जारी किया जा चुका था। पुलिस जब आरोपी को जेल दाखिल कराने ले जा रही थी, तब कुछ अधिवक्ताओं द्वारा लगभग पौन घंटे तक पुलिस बल को घेर कर आरोपी को जेल दाखिला नहीं करने दिया गया। अधिवक्ताओं और आरोपी के परिजनों द्वारा बार-बार कहा गया – “देखते हैं अब कैसे लेकर जाते हो, जेल नहीं जाने देंगे।”




