#Social

BIG BREAKING: पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सली, एके-47 बरामद


Chatra. चतरा। झारखंड के चतरा जिले के गनियातोरी जंगल में बुधवार शाम को पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के हथियारबंद दस्ते के बीच मुठभेड़ में कम से कम दो नक्सली मारे गए हैं। इनकी पहचान संगठन के सब जोनल कमांडर हरेंद्र गंझू और ईश्वर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक नक्सली को गिरफ्तार भी किया है। एक एके-47 भी बरामद किया गया है। चतरा के एसपी विकास पांडेय ने दो नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
बताया गया कि सदर थाना और वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर स्थित गनियोतरी जंगल क्षेत्र में नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते की गतिविधियों की सूचना पर चतरा सदर इलाके के एसडीपीओ संदीप सुमन की अगुवाई में पुलिस और सुरक्षा बल की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी बीच जंगल में छिपे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा लेकर फायरिंग की। नक्सलियों के दस्ते की अगुवाई टीएसपीसी का सबजोनल कमांडर हरेंद्र गंझू कर रहा था। इसी साल फरवरी महीने में इसी थाना क्षेत्र के बैरियो जंगल में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button