#Social

CRIME: महिला की चाकू गोदकर हत्या, फैली सनसनी


Betiya. बेतिया। बेतिया में महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। मर्डर का आरोप देवर पर लगा है। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पारस पकड़ी गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। आरोपी देवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जाता है महिला ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और मेंटेनेंस का केस किया था। इससे परेशान ससुराल वालों ने देवर से घटना को अंजाम दिलवाया है।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान सिकटा थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमका गांव निवासी शेख जाहिद आलम की 25 वर्षीय पत्नी अंगुरी खातून के रूप में की गई है। सूचना पर सदर एसडीपीओ-वन विवेक दीप घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की है। डीएसपी विवेक दीप ने बताया कि पुलिस आरोपी देवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। महिला के मायके वालों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने आए चाचा शेक इस्राएल ने बताया कि अंगुरी का निकाह 6 साल पहले झुमका गांव निवासी शेख जाहिद आलम से हुआ था। शादी के बाद दोनों से एक चार साल की लड़की और 2 साल का लड़का है। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। दो साल पहले शेख जाहिद और उसके परिजनों ने महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह अपने पिता के घर पारस पकड़ी आकर रहने लगी। 6 माह पहले अंगूरी ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और मेंटेनेंस का केस किया था।
महिला के चाचा ने बताया कि उसका पति शेख दुबई में है। उसने अंगुरी के पास शुक्रवार की दोपहर फोन किया कि उसका छोटा भाई शेख नाजीर आलम तुम्हारे घर जाएगा। दोनों बच्चों को मेला घुमा देगा। इसके बाद देर शाम शेख अंगुरी के मायके आया। दोनों बच्चे और अंगूरी को मेला घुमाने ले गया। वहां से लौटने के बाद जब सब घर बंद कर सोने चले गए तो शेख नाजीर आलम ने अंगूरी की हत्या की और फरार हो गया। शोर होने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल ले गए। उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button