नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाले दम्पतियों को कैबिनेट मंत्री देवांगन ने दी शुभकामनाएं

वरिष्ठजनों का शुभ आशीष मिल रहा है। उन्होंने परिणय सूत्र में बंधकर नव दाम्पत्य जीवन मे प्रवेश करने वाले 146 दम्पतियों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि आप सभी समाज के लिए प्रेरणा बनें एवं आदर्श जीवन यापन करें।
प्रति एकड़ की मान से धान खरीदी कर किसानों की मेहनत को सम्मान दिया गया है। साथ ही धान का बकाया बोनस देकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान कर आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने आमजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर विधायक कटघोरा पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा ने सभी वर-वधुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन कर पिछड़े परिवार के लोगों के विवाह में होने वाले खर्च की बचत कर उनको सम्मान दिया जा रहा है। इस दौरान मुख्य अतिथि मंत्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों में नवदंपतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए भेंट स्वरूप प्रोत्साहन राशि का चेक और सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी।




