#Social

CG NEWS: घर की बाड़ी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, बाप सदमें में


Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम घुठिया में घर की बाड़ी में पेड़ से युवक बलराम यादव (18) ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। एएसआई आर.पी.बघेल ने बताया कि मंगलवार की सुबह थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना परिजनों ने दी थी। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
मृतक बलराम यादव के पिता ने बताया कि वह रात को बाथरूम जाने को उठा था तब देखा कि बलराम अपना मोबाइल चला रहा था। जिसके बाद सोने चला गया, सुबह करीब 5 बजे पत्नी उठी और बाड़ी गई। उसने देखा कि बलराम पेड़ में फांसी के फंदे से लटका हुआ था। मामले में मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू की गई है। मृतक के पास से कुछ सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। युवक ने किस कारण आत्महत्या की है जांच का विषय है। जांच के बाद मौत का कारण का खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button