#Social

BREAKING: विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस


Ayodhya. अयोध्या। अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक गांव निवासी विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के एक गांव की महिला रात में घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक घर के पीछे छत के रास्ते उसके पास पहुंच गया। महिला रात में घर के अंदर युवक को देखकर दंग रह गई।
महिला कुछ समझ पाती तब तक युवक ने दुष्कर्म की नीयत उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने विरोध किया, मगर वह नहीं माना। इस पर उसने शोर मचा दिया। महिला के चिल्लाने पर पति समेत परिवार के लोग जग गए, तब युवक महिला को मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने पति समेत परिजनों को बताई। परिजन विवाहिता को लेकर कोतवाली पहुंचे जहां पर आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज का कहना है कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। ग्रामीणों की माने तो युवक का महिला के घर आना जाना लगा रहता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button