#Social

गर्लफ्रेंड को 25 हजार के कपड़े दिलाए, व्यापारी को क्यों लगा जोर का झटका?


नई दिल्ली: गर्लफ्रेंड को एक युवक ने कमला नगर में फर्जी एप से शॉपिंग कराई। 25 हजार के कपड़े दिलाए। व्यापारी को लगा कि ग्राहक ने ऑनलाइन भुगतान कर दिया है। जबकि भुगतान नहीं हुआ था। यह फर्जी एप का कमाल था। बार कोड स्कैन करने के बाद मोबाइल स्क्रीन पर म्यूजिक के साथ लिखा आता था योर पेमेंट सक्सेसफुल। युवक दुकानदार को मोबाइल स्क्रीन दिखा देता था। उसे लगता था कि भुगतान हो गया। राज खुला तो युवक के साथ गर्लफ्रेंड को भी थाने आना पड़ा। हकीकत पता चलने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। गर्लफ्रेंड इससे अनजान थी।
तेज नगर निवासी सिमरन की कमला नगर बाजार में रेडीमेड की दुकान है। 21 अक्तूबर को एक युवक ने अपनी दोस्त को कपड़े और अर्टिफिशियल जेवरात दिलाए। युवक ने आनलाइन 25 हजार का भुगतान किया। मोबाइल स्क्रीन पर यह दिखा कि भुगतान हो गया। सिमरन को लगा कि सही बोल रहा है। उन्होंने अपने खाते का बैलेंस चेक नहीं किया। कुछ देर बाद बैलेंस चेक किया तो होश उड़ गए। भुगतान नहीं आया था। पीड़िता ने कमला नगर थाने में शिकायत की। छानबीन में पुलिस को पता चला कि आरोपित ने कई दुकानों से खरीदारी की है। एसओ कमला नगर निशामक त्यागी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपित की स्कूटी का नंबर मिल गया। उसके जरिए पुलिस आरोपित के घर पहुंची। आरोपित का नाम शिवम गहलौत उर्फ गोलू निवासी अर्जुन नगर है।
आरोपित शिवम ने पुलिस को बताया कि पूर्व में संजय प्लेस स्थित एक फाइनेंस कंपनी काम करता था। उसकी एक युवती से दोस्ती हो गई। युवती को प्रभाव में लेने के लिए वह उसे खरीदारी कराने ले गया था। उसने मोबाइल में एक एप है जो ऑनलाइन भुगतान कर दिया, यह दिखाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button