#Social

Raipur के AIIMS हॉस्पिटल में हुआ बड़ा बवाल, देखें VIDEO…


Raipur. रायपुर। रायपुर AIIMS में रविवार को पेशेंट को समय इलाज नहीं मिलने पर उसके साथ आए दोस्तों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। दरअसल, रविवार को सुबह 10 बजे अमित गौतम 25 साल को सर में तेज दर्द के कारण एम्स में भर्ती कराया गया था। दोपहर 12 बजे सिटी स्कैन में यह बात सामने आई की मरीज के सर की नस फट गई है। मरीज के दोस्तों ने प्रबंधन पर आरोप लगाया कि शाम 6 बजे तक न्यूरो सर्जन इलाज के लिए नहीं है। हंगामा होने के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची। विवाद बढ़ता देख आनन-फानन में डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और इलाज शुरू हो पाया। मरीज के दोस्तों ने एम्स प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके दोस्त अमित गौतम के सर की नस फटने के बाद भी 6 घंटे तक अस्पताल में कोई न्यूरोसर्जन डॉक्टर अवेलेबल नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button