BIG BREAKING: पेट्रोल पंप पर बीती रात हुआ ब्लास्ट, मांगी गई थी 5 करोड़ की फिरौती

करीब एक बजे एक बम-नुमा वस्तु फेंक कर ब्लास्ट किया गया। जिसके बाद पेट्रोल पंप मालिक को वॉट्सऐप कॉल जरिए विदेशी नंबर से फोन और मैसेज किया गया। धमाका करने की जिम्मेदारी ली गई। कहा गया कि उनके पेट्रोल पंप पर उन्होंने ग्रेनेड फेंका है और यह तो सिर्फ ट्रेलर है। अगर उन्हें 5 करोड रुपए ना दिए तो उनके घर पर हमला कर परिवार को जाम से मार दिया जाएगा। इस बाबत पेट्रोल पंप मालिक को वॉट्सऐप पर मैसेज भी किया गया।
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने अपने हाथ में ली है। घटना 11 सितंबर, 2024 को हुई थी, जब दो हमलावरों ने ऑटो-रिक्शा में सवार होकर एक घर पर ग्रेनेड फेंका। हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। इस मामले में अभी तक पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो चालक को ट्रैक कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने ग्रेनेड फेंकने वाले दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। मामले में संदिग्धों की पहचान रोहन मसीह और विशाल के रूप में हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ से पता चला कि हमला पाकिस्तान आधारित आतंकवादी रिंदा और यूएस स्थित गैंगस्टर हैप्पी पासिया द्वारा करवाया गया था। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि विदेश में बैठे आतंकियों ने पैसे का लालच देकर ये काम करवाया था।




