#Social

BREAKING: परिवार को बंधक बनाकर की लाखों की चोरी, FIR दर्ज


Rewari. रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव भांडूर में देर रात चोरों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। चोरों ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और दुपट्टा बांध दिया, जिसके कारण आवाज लगाने पर भी कमरा नहीं खुला। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव भांडूर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह और उसका परिवार रात को खाना खाकर कमरे में सो गए थे। सुबह होने पर जब कुछ आवाज सुनाई दी।
उन्होंने कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन कमरा बंद मिला। कमरे का दरवाजा बाहर से दुपट्टे से बंधा हुआ था। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद जब घर के अंदर देखा तो पता चला कि चोरी हो गई है। दूसरे कमरे में चोरों ने एक ट्रंक से करीब 2 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपए से ज्यादा की नकदी चुरा ली। संदीप ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button