#Social

BREAKING: शराबी बेटे ने मां को जिंदा जलाया, पुलिस भी हैरान


Harda. हरदा। जिले के बालागांव में नेत्रहीन बुजुर्ग मां की देखभाल की बात को लेकर घर में आए दिन होने वाले झगड़े से परेशान शराबी बेटे ने मां पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग से सत्तर प्रतिशत जलने के बाद गंभीर अवस्था में बुजुर्ग को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। महिला की भोपाल के हमीदिया अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित बेटे पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपित पुलिस गिरफ्तार से दूर है। घटना थाना सिविल लाइन के अंतर्गत बालागांव में मंगलवार शाम की है। एएसपी आरडी प्रजापति ने बताया कि बालागांव निवासी 64 वर्षीय प्रेमनारायण कलम पत्नी-बेटों और अपनी 91 वर्षीय मां आनंदी बाई कलम के साथ रहता था। मां को आंखों से दिखाई नहीं देता था। बुजुर्ग होने के कारण महिला खटिया पर ही लेटी रहती थी।
बुजुर्ग महिला की देखभाल के लिए घर में आए दिन विवाद होते रहते थे। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपित प्रेमनारायण का इस बात को लेकर उसकी पत्नी और बेटी के साथ रोज झगड़ा भी होता था। कुछ दिनों से प्रेमनारायण की पत्नी और बेटी घर छोड़कर चली भी गई। इसके बाद परेशान प्रेमनारायण ने शराब के नशे में मां पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मंगलवार रात को गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। आरोपित बेटे प्रेमनारायण पर थाना

सिविल लाइन में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में महिला की बुधवार को मौत हो गई। प्रेमनारायण घटना के बाद फरार हो गया। घर में आग देख आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाई तथा पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद एसपी अभिनव चौकसे, एएसपी आरपी प्रजापति व राजेश्वरी महोबिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी देर रात बालागांव पहुंचे। स्वजन के बयान लेने के बाद पुलिस ने आरोपित प्रेमनारायण के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 109 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button