#Social

छठ पूजा के दृष्टिगत DM ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित कराया इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर


Gonda गोण्डा: छठ पूजा के पावन अवसर पर जनपद के सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर स्थापित कराया है। जनपद में किसी भी प्रकार की आपदा या आपात स्थिति में सहायता प्रदान करने के लिए टीम को तैयार कर दिया गया है। जनपद में किसी भी समस्या की समाधान कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर- 05262- 230125, 05262- 358560 पर तत्काल फोन करके सूचना दे सकते हैं।
छठ पूजा त्योहार के दृष्टिगत सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि पूजा के दौरान सभी नियमों का पालन करें, और प्रशासन का सहयोग करें, आपकी सुरक्षा और सुखद छठ पूजा की कामना करते हुए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button