#Social

बर्फ फेंकने पर भिड़े सैलानी, चाकू लहराया


Kullu. कुल्लू। जिला कुल्लू में इन दिनों बाहरी राज्यों से श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। पंजाब से आ रहे सैलानियो द्वारा यहां पर हुड़दंग भी मचाया जा रहा है। ऐसे में कई सैलानी बाइक पर सवार होकर जिला कुल्लू के मणिकर्ण तथा मनाली पहुंच रहे हैं और यातायात नियमों की भी अवहेलना कर रहे हैं। गत सोमवार को पंजाब के सैलानियों के द्वारा अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर भी खूब हुड़दंग मचाया गया। इस दौरान सैलानियों की अन्य लोगों के साथ भी लड़ाई हुई और पंजाब के सैलानियों के द्वारा हवा में चाकू भी लहराया गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन से मांग रखी जा रही है कि इस तरह से हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी कानूनी

कार्रवाई की जाए।

हालांकि पंजाब से आ रहे सैलानियों के द्वारा न तो हेलमेट पहना जा रहा है और न ही ट्रैफिक नियमों की पालना की जा रही है। इस मुद्दे को लेकर भी सोशल मीडिया में लोगों के द्वारा काफी रोष व्यक्त किया जा रहा है। स्थानीय लोग जितेंद्र राजपूत, रणवीर सिंह व किशन कुमार का कहना है कि पुलिस के द्वारा स्थानीय वाहन चालकों के तो तुरंत चालान काटे जा रहे हैं, लेकिन पंजाब से आ रहे इन सैलानियों के न तो चालान काटे जा रहे हैं और न ही अन्य कार्रवाई अमल मिलाई जा रही है। एसपी लाहलु-स्पीति शिवानी मेहला ने कहा कि गत सोमवार का अमृतसर पंजाब के एक ही क्षेत्र से आए दो बाइकर्स के समूहों के बीच बर्फ फेंकने के मुद्दे को लेकर आपस में झड़प हो गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button