#Social

BREAKING: घर के पास खेल रही मासूम हुई सड़क हादसे का शिकार, मौत


Gopalganj. गोपालगंज। गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के सरफरा नया टोला गांव में बुधवार को घर के पास खेल रही एक बच्ची को बाइक सवार ने जोरदार धक्का मार दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के सरफरा नया टोला गांव निवासी असगर अली की तीन वर्षीय अफया खातून के रूप में की गई। बताया जाता है कि मृतक शख्स अपने घर के पास कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी एक बाइक सवार ने बच्ची को जोरदार धक्का मार दिया।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, मौके का फायदा उठाकर बाइक सवार फरार होने में सफल रहा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बरौली थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बाइक के धक्के से बच्ची की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button