#Social

CRIME: पुष्पा का खुमार युवक पर ऐसा चढ़ा, युवक का कान काट डाला


Gwalior. ग्वालियर। ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2 आपने भी देखी होगी, फिल्म में एक्टर अल्लू अर्जुन ने दुश्मनों के कानों को काटकर जबरदस्त फाइट सीन दिया है। लेकिन ग्वालियर में इस फिल्म का बुरा असर हुआ कि फिल्म देखने के दौरान हुए विवाद में एक शख्स ने दूसरे शख्स का कान काट लिया और उसे चबा कर खा गया। शहर के फालका बाजार स्थित काजल टॉकीज में पुष्पा-2 द रूल फिल्म दिखाई जा रही है। फिल्म शो देखने ग्वालियर के गुड़ा गुड़ी नाका का रहने वाला शब्बीर नाम का युवक भी पहुंचा हुआ था। फिल्म के दौरान जबरदस्त

फाइट सीन भी चल रहे थे, फ़िल्म में एक्टर अल्लू अर्जुन का विलन के कानों को अपने मुंह से उखाड़ कर फेंक देने का जबरदस्त फाइट सीन खत्म ही हुआ था, इस इस दौरान शब्बीर खान कैंटीन पर खाने का सामान खरीदने पहुंचा और पैसो को लेकर उसका विवाद कैंटीन में काम करने वाले राजू चंदन और एम ए खान से हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों ने मिलकर शब्बीर के साथ पहले जमकर मारपीट की।

उन्हें में से एक ने फिल्म एक्टर अल्लू अर्जुन की स्टाइल में शब्बीर का कान अपने मुंह में दबा कर काट लिया और उसे चबाकर खा गया। पीड़ित शब्बीर का कहना है कि पुष्पा फिल्म का दुष्प्रभाव लोगों पर पढ़ रहा है और लोग खुद को बड़ा गुंडा बदमाश समझने लगे हैं। उसी स्टाइल में आकर उन बदमाशों ने उसका कान काट कर चबाया। जिसके चलते उसके कान पर लगभग आठ टांके आए हैं। शब्बीर सबसे पहले लहूलुहान हालात में अस्पताल पहुंचा और अपना इलाज कराया। उसके बाद इंदरगंज थाना पहुंच तीनों बदमाशों के खिलाफ शिकायत की।

पुलिस ने शब्बीर का मेडिकल कराया, जिस के बाद राजू, चंदन और उसके साथी एम ए खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 294,323 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाज पर फिल्मों के सकारात्मक असर के साथ बुरे असर भी देखने के लिए मिलते हैं। उन्ही में से एक यह मामला भी है, जहां पुष्पा फिल्म का असर युवाओं पर इस तरह देखने मिल रहा है कि वह अब झगड़ों के दौरान फिल्म एक्टर की स्टाइल में कान को काटकर उखाड़ना चाहते हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस ने शब्बीर की मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे सख्त कार्रवाई की बात कही है, ताकि अन्य लोग इस तरह का कदम ना उठा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button