#Social

CG BREAKING: शादी समारोह में गैंगवार, 2 युवकों की हालत नाजुक


Bilaspur. बिलासपुर। बिलासपुर में एक शादी समारोह के दौरान गैंगवार हो गया। इस दौरान दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर उन्हें अधमरा कर दिया गया। आरोप है कि युवक शादी में बिना निमंत्रण के युवक पहुंच गए थे। इसके बाद बेस बैट और हॉकी स्टीक से दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की गई। इनमें एक युवक के सिर पर 30 टांके लगे हैं और उसकी हालत गंभीर है। बावजूद इसके पुलिस ने हमलावरों पर साधारण मारपीट का केस दर्ज किया है। वहीं, इस हमले में घायल युवकों पर भी काउंटर केस दर्ज कर लिया है। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है। पुराना बस स्टैंड के पास स्थित जगन्नाथ मंगलम भवन में 25 नवंबर की रात कश्यप परिवार के यहां शादी समारोह थी। इस समारोह में तेलीपारा निवासी शैलेष कश्यप, उसका दोस्त मनीष गुप्ता उर्फ नंदू, अभिनव सोनी व अन्य को भी बुलाया गया था।
लिहाजा, सभी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। रात में जब सभी गेट के पास पहुंचे, तब बव्वन, उदित, कुश, ओम व गुन्नी कश्यप खड़े थे। उन्होंने शैलेश और उसके दोस्तों को रोक लिया और बिना निमंत्रण कार्यक्रम में जबरदस्ती प्रवेश करने आरोप लगाया। इस दौरान शैलेष और उसके दोस्तों ने निमंत्रण पर ही आयोजन में शामिल होने की बात कही, जिसके बाद बव्वन और उसके अन्य दोस्तों व रिश्तेदारों ने गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते उन्होंने बेस बेट, हॉकी स्टीक निकाल ली गई। इस दौरान युवक उन्हें

दौड़ा-दौड़ाकर मारते रहे, जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में शैलेष, मनीष अभिनव व एक अन्य को काफी चोट आई। मनीष मौके पर ही खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने विवाद शांत कराया। इसके बाद शैलेष को उसके दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों को मनीष के सिर 30 टांगे लगाने पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को छुट्टी कर दी गई, लेकिन दो अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

शैलेष के चचेरे भाई राजा कश्यप ने बताया कि उन्हें लड़का और लड़की दोनों पक्ष से न्योता मिला था। लड़का पक्ष से सुरेंद्र कश्यप और लड़की पक्ष से संतोष कश्यप ने उन्हें पूरे परिवार के साथ आमंत्रित किया था। इसलिए शैलेष शादी में गया था, जहां पुरानी रंजिश के चलते उनके साथ मारपीट की गई। जानलेवा हमला करने के इस मामले में पुलिस ने हमलावरों पर साधारण मारपीट का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि करीब साल भर पहले बव्वन, गुन्नी और उदित कश्यप से शैलेष कश्यप का विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। इसलिए शैलेष और नंदू को वहां जाने से मना भी किया था, लेकिन लड़की की शादी होने के कारण शैलेष व्यवहार देकर आने की जिद करते हुए दोस्तों के साथ वहां चला गया। वहीं, बदला लेने के लिए

हमलावरों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को बचाने के लिए जांच के बगैर ही काउंटर केस दर्ज किया है और घायल युवकों को ही हमले का आरोपी बना दिया। जबकि, हमले में घायल दो युवक अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी गंभीर हालत को देखकर आरोपी पक्ष के युवक पहले थाना पहुंच गए। इस बीच पुलिस को पता चला कि दूसरे पक्ष से दो युवकों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तब पुलिस ने घायल की भाई की तरफ से हमलावरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button