#Social

BREAKING: गन पॉइंट पर 147 भरे सिलेंडर की लूट, जांच में जुटी पुलिस


Varanasi. वाराणसी। वाराणसी में गैस एजेंसी में लूटपाट हुई। 15 से अधिक बदमाशों ने रविवार रात गार्ड और कर्मचारियों को गन पॉइंट पर ले लिया। बदमाशों ने CCTV तोड़ दिए। कर्मचारियों के साथ बदसलूकी भी की। बदमाशों ने अपना मुंह कपड़े से बांध रखा था। एक-दूसरे का नाम नहीं ले रहे थे। फिर 147 भरे सिलेंडर DCM पर लादकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के छतेरी गांव का है। यहां एक गैस एजेंसी है। एजेंसी के पास में ही कंपनी का गोदाम है। एजेंसी मालिक ने रखवाली के लिए गार्ड प्रमोद तिवारी और देखरेख के लिए

कर्मचारी सीताराम पाल को रखा है। दोनों शनिवार की देर रात 2 बजे तक जागते रहे। फिर मेन गेट चेक करके सोने चले गए। इसके बाद लगभग 15-16 बदमाश दीवार फांदकर एजेंसी में घुस गए और तमंचा-चाकू की नोक पर दोनों कर्मचारियों को बंधक बना लिया। दोनों कर्मचारियों को पीटा। उनसे मेन गेट की चाबी ली, फिर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अंदर से मेन गेट खोलकर सिलेंडर ले गए।

रविवार सुबह लोग सिलेंडर लेने पहुंचे तो बंधक कर्मियों को कमरे से बाहर निकाला। एजेंसी के प्रबंधक संजय तिवारी की सूचना पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

DCP गोमती प्रमोद कुमार, ADCP गोमती आकाश पटेल समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एजेंसी के प्रबंधक संजय तिवारी ने बताया- 147 भरे गैस सिलेंडर गोदाम से बदमाश लूट ले गए हैं। रविवार को सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा है। एजेंसी पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया- एक सिलेंडर की कीमत आज के रेट में 3066 रुपए है। अगर कोई एक सिलेंडर लेता है तो 2200 रुपए सिक्योरिटी मनी और भरे सिलेंडर की कीमत 866 रुपए होती है। इस तरह 3066 रुपए का एक सिलेंडर पड़ता है। ऐसे में 147 सिलेंडर की कीमत करीब 4.50 लाख रुपए होती है। पुलिस ने अब तक 40 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस दोनों गार्ड से पूछताछ कर रही है। जांच में गैस एजेंसी पर स्टॉक मानक से अधिक पाया गया है। गैस एजेंसी के सभी कैमरे पुलिस को बंद मिले हैं। सोलर पैनल भी खराब हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button