BREAKING: गन पॉइंट पर 147 भरे सिलेंडर की लूट, जांच में जुटी पुलिस

कर्मचारी सीताराम पाल को रखा है। दोनों शनिवार की देर रात 2 बजे तक जागते रहे। फिर मेन गेट चेक करके सोने चले गए। इसके बाद लगभग 15-16 बदमाश दीवार फांदकर एजेंसी में घुस गए और तमंचा-चाकू की नोक पर दोनों कर्मचारियों को बंधक बना लिया। दोनों कर्मचारियों को पीटा। उनसे मेन गेट की चाबी ली, फिर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अंदर से मेन गेट खोलकर सिलेंडर ले गए।
DCP गोमती प्रमोद कुमार, ADCP गोमती आकाश पटेल समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एजेंसी के प्रबंधक संजय तिवारी ने बताया- 147 भरे गैस सिलेंडर गोदाम से बदमाश लूट ले गए हैं। रविवार को सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा है। एजेंसी पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया- एक सिलेंडर की कीमत आज के रेट में 3066 रुपए है। अगर कोई एक सिलेंडर लेता है तो 2200 रुपए सिक्योरिटी मनी और भरे सिलेंडर की कीमत 866 रुपए होती है। इस तरह 3066 रुपए का एक सिलेंडर पड़ता है। ऐसे में 147 सिलेंडर की कीमत करीब 4.50 लाख रुपए होती है। पुलिस ने अब तक 40 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस दोनों गार्ड से पूछताछ कर रही है। जांच में गैस एजेंसी पर स्टॉक मानक से अधिक पाया गया है। गैस एजेंसी के सभी कैमरे पुलिस को बंद मिले हैं। सोलर पैनल भी खराब हैं।




