राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम: कलेक्टर

जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से संबंधित सम्मेलन, सम्मान समारोह और विविध आयोजन के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए कहा है। इसके लिए उन्होंने जन जागरूकता अभियान जैसे विभिन्न सरकारी योजनाओं, जैसे कि स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, और रोजगार से संबंधित जानकारी का प्रचार-प्रसार। लोक कल्याण शिविर के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष आयोजन, जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण, भूमि-पट्टा वितरण आदि कार्यक्रम का आयोजन करने, राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और विकास को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले मे चल रहे धान खरीदी के संबंध मे जानकारी लेते हुए कहा कि धान खरीदी किसी भी स्थिति में रुकना नहीं चाहिए। इस दौरान उन्होंने धान उठाव की समीक्षा करते हुए उन्होंने समय सीमा के भीतर संग्रहित धान का उठाव तेज करने के निर्देश दिए हैं।
संचालित हों और कोई कमी न रहे। इसके पश्चात, कलेक्टर ने स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कंतेली में 13 तारीख को आयोजित होने वाले युवा उत्सव की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रतिभागियों की संख्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पांच दिवसीय युवा उत्सव में कोई कमी न हो और सभी इंतजाम समय पर पूरे किए जाएँ, ताकि यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। कलेक्टर ने आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के लिए किए जा रहे तैयारियों की जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी से ली। कलेक्टर ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को आगामी निर्वाचन कार्य के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति, सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति, रूट चार्ट, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष की स्थापना, म. तदान केंद्रों की सुव्यस्थित स्थापना, मतदान दलों तथा सेक्टर ऑफिसर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के लिए वाहन आदि की जानकारी संकलित कर निर्धारित समय पर सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
लाभार्थियों को समय पर धनराशि प्राप्त हो। इसके अलावा किसान सम्मान निधि, ई-केवायसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। राशनकार्डधारी सदस्यों के ई-केवाईसी की अद्यतन स्थिति, पीडीएस बारदाना संकलन आदि की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने ई-श्रम पोर्टल में श्रमिकों की एंट्री, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सी.ई.ओ. जिला पंचायत टेकचंद अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर अंकिता गर्ग, सर्व एसडीएम सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।




