CG BREAKING: 6 टन 200 किलो स्कैप पुलिस ने किया जब्त, 2 कबाड़ी गिरफ्तार

जिंदल इंडस्ट्रियल पार्क की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने पेट्रोलिंग टीम को मौके पर रवाना किया। टीम ने घरघोड़ा रोड पर जिंदल पार्क के सामने नाकेबंदी कर पीकअप वाहन को रोका। वाहन चालक ने अपना नाम मुख्तार अंसारी (30 वर्ष), पिता इदरीश अंसारी, निवासी लाखा, डनसेना ढाबा, थाना सिटी कोतवाली, रायगढ़ बताया। वाहन में लगभग 1200 किलोग्राम ( 1टन 200 किलोग्राम) लोहे का कबाड़ (कीमत ₹35,000) मिला, मौके पर वाहन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।चोरी के सामान होने की आशंका में पुलिस ने लोहे के कबाड़ को विधिवत जब्त किया।
पुलिस ने चोरी के संदेह पर कार्यवाही करते हुए वाहन मय कबाड़ जप्त किया गया है । आरोपी मुख्तार अंसारी और लखन्द्र राम के खिलाफ पृथक-पृथक धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों कार्यवाही में पुलिस ने माजदा और पिकअप वाहन पर लोड करीब 6 टन 200 किलोग्राम अवैध कबाड़ कीमत करीब 1,85,000 रुपए का जप्त किया गया है, दोनों कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, विजय एक्का, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, विनीत तिर्की आरक्षक विक्रम कुजूर और अभिषेक द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




