#Social
माना कैंप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया 3 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Raipur. रायपुर। आज नगर पंचायत माना कैंप में करीब 3 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जिसमे अधोसंरचना मद से सीसी रोड, नाली भवन निर्माण और 15वीं वित्त आयोग अंतर्गत सीसी रोड, नाली निर्माण, हांपर टिप्पर डम्पर, ई-रिक्शा और ट्विन बिन क्रय शामिल हैं। यह विकास कार्य 15 वार्डों में किए जाएंगे, जो माना कैंप क्षेत्र के निवासियों की सुविधा और जीवन स्तर को और बेहतर बनाएंगे।




