#Social
HP: चिट्टा तस्करी रंजन गिरोह मामले में दो सगी बहने गिरफ्तार

Shimla. शिमला। चिट्टे तस्करी के रैकेट में लड़कियां भी पीछे नहीं है। शिमला पुलिस ने चिट्टा माफिया के खदेडो अभियान के तहत शिमला पुलिस ने एसपीडीओ ठियोग सिद्दार्थ शर्मा के नेतृत्व में रंजन गिरोह से जुड़ी दो युवतियों की गिरफ्तारी की है। यह युवतियां रिश्ते में बहने बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय महक नेगी निवासी पड़शाल डाकघर दरकोटी तहसील कोटखाई और 22 वर्षीय सिमरन नेगी निवासी पड़शाल डाकघर दरकोटी तहसील कोटखाई के रूप में हुई है। रंजन गिरोह के सरगना सहित अब इस मामले में कुल 10 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। अभी ओर लोगों की भी इसमें गिरफ्तारियां हो सकती है। गौर हो कि सितंबर महीने में कोटखाई थाने में दर्ज मामले में दलसर कोटखाई निवासी रंजन शर्मा, हलाला महासू निवासी सुमन शाही व उत्तम नगर पश्चिम दिल्ली निवासी कमल आचार्य को 30.640 ग्राम चिट्टा व प्रतिबंधित सामान के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले के आधार पर पुलिस ने सोमवार को मामले में छह आरोपियों को
गिरफ्तार किया था।
इनमें 38 वर्षीय विकास दत्ता पुत्र स्व. जोगेंद्र सिंह दत्ता, गांव गुजांदली तहसील टिक्कर जिला शिमला, 39 वर्षीय लोकेंद्र कंवर पुत्र स्व. कर्म चंद कंवर, गांव कराली डाकघर दरकोटी तहसील कोटखाई, 31 वर्षीय सचिन चौहान पुत्र स्व. रमेश चौहान गांव कुपड़ीनाला डाकघर बघाहर तहसील कोटखाई, 38 वर्षीय कपिल सावंत पुत्र प्रकाश सावंत गांव जल्टाहर डाकघर चल्नैर, तहसील कोटखाई, 40 वर्षीय प्रमोद खिमटा पुत्र बालीराम खिमटा गांव आदर्शनगर, डाकघर देओरी खनेटी तहसील कोटखाई और 31 वर्षीय अभिलाष नहरैइक उर्फ अब्बू पुत्र रजनीश रहनैइक पुत्र सहदोली, डाकघर कोकुनाल कोटखाई शामिल थे। अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए शिमला पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, इससे पहले इसी सप्ताह रामपुर पुलिस की टीम ने राधे गिरोह का भंडाफोड़ था। कुमारसैन में डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने 47.74 ग्राम चिट्टे के साथ राधे गिरोह के तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पुलिस ने शाही महात्मा नाम के एक गिरोह के करीब 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। उधर, एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने चिट्टा तस्करी के आरोप में पकड़ी गई दोनों युवतियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने कहा नशा माफिया से जुड़े लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।




