#Social

Raipur Breaking: क्राईम यूनिट ने न्यायालय परिसर में चलाया चेकिंग अभियान


Raipur. रायपुर। अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर आज 8.01.25 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की 20 सदस्यीय टीम द्वारा न्यायालय परिसर में आकस्मिक चेकिंग की गई। न्यायालय परिसर में आकस्मिक चेकिंग के दौरान 14 संदिग्ध व्यक्तियों को आपत्तिजनक/नशे के वस्तुओं के साथ पकड़ा गया है, जिनके विरूद्ध थाना सिविल लाईन में वैधानिक कार्यवाही की जा रहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button