#Social
समुद्र में पलटी यात्रियों से भरी नाव, अब तक 2 की मौत, देखें VIDEO…

Mumbai. मुंबई। मुंबई में स्थित प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया के पास समुद्र में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई है। मीडिया खबरों के मुताबिक नाव में 85 लोग सवार थे। पुलिस ने भी इस घटना के बारे में जानकारी साझा की है। पुलिस ने कहा है कि समुद्र में यात्रियों से भरी नौका पलट गई है। पुलिस ने कहा है कि जो नाव पलटी उसमें कितने यात्री सवार थे अब तक इसके बारे में कोई पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। इस हादसे में अब तक 1 व्यक्ति की मौत की खबर सामने आ रही है। भारतीय तटरक्षक बल ने गेटवे ऑफ इंडिया के पास पलटी नाव के बचाव अभियान का वीडियो जारी किया है। 5 लोग लापता हैं। अस्पताल में भर्ती कराए गए 5 लोगों की हालत गंभीर है और 1 की मौत हो गई है। बाकी लोगों की हालत स्थिर है।




