#Social
रिटायर्ड DSP के बेटे-बहू ने बुजुर्गों को पीटा, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

Raipur. रायपुर। रायपुर में रिटायर्ड DSP के बेटे-बहू ने बुजुर्गों की लात-घूंसों और लाठी से पिटाई कर दी है। ये बुजुर्ग रिश्ते में उनके चाचा-चाची हैं। मामला कोतवाली थाना इलाके का है। आरोप है कि, रिटायर्ड DSP ने अपने बेटे-बहू के साथ मिलकर अपने छोटे भाई के खिलाफ पारिवारिक विवाद में साजिश रची। फिर बहू-बेटे से बुजुर्ग दंपती पर हमला करवाया। इस वारदात में DSP का 14 साल का नाबालिग पोता भी शामिल था। जो चाकू लाते हुए दिखाई दे रहा है। इस पूरे कांड का
CCTV वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित दंपती का कहना है कि कोतवाली पुलिस ने पहले तो FIR दर्ज नहीं की। जब पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई तब कोर्ट से FIR का आदेश दिया गया।




