भाटापारा में ग्रैंड विजन की ऑपरेटर बैठक

भाटापारा। GRAND NEWS : सोमवार को भाटापारा स्थित निजी होटल में क्षेत्र के केबल ऑपरेटरों की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में ऑपरेटरों ने भाग लेकर ग्रैंड विजन की वर्तमान स्थिति, भविष्य की योजनाओं तथा उपभोक्ताओं को बेहतर और विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराने के विषय पर अपने सुझाव रखे।
बैठक में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा का भाटापारा में प्रथम आगमन हुआ, जिनका ऑपरेटरों ने आत्मीय स्वागत किया। भाटापारा के समस्त टी वी केबल संचालक संघ की तरफ से सुशील भृगु ने संघ की ओर से केबल संचालकों की समस्याओं से श्री होरा को अवगत कराया।

बैठक के दौरान नेटवर्क गुणवत्ता में सुधार, तकनीकी सुविधाओं के विस्तार, ग्राहक संतुष्टि बढ़ाने तथा आने वाले समय की व्यावसायिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित ऑपरेटरों ने भी अपने अनुभव साझा किए और क्षेत्र में सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने सभी ऑपरेटरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रैंड विजन छत्तीसगढ़ की एक प्रतिष्ठित कंपनी है, जो अपनी गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के बल पर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी की सफलता में ऑपरेटरों की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनके सहयोग व विश्वास के कारण ही ग्रैंड विजन आज प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में अपनी पहचान मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि आज वह भाटापारा में अपने ऑपरेटर बंधुओं से एक औपचारिक मुलाकात करने आये है, जिससे हम अपनी कार्य प्रणाली को और भी बेहतर बना सके, जिसमें उन्होंने अपने ब्रॉडबैंड एवं अपनी कंपनी के बारे चर्चा की और ऑपरेटर की समस्याओं को रूबरू सुना, साथ ही उनकी समस्यायों का निराकरण करने का आश्वासन दिया और आगे भविष्य मे केबल इंडस्ट्री कैसी चलानी चाहिए और भविष्य के लिए कैसी रूपरेखा होनी चाहिए उसके लिए विचार विमर्श किया।।
चेयरमैन होरा ने आगे कहा कि उनकी केबल ऑपरेटरों की सक्रिय सहभागिता ही ग्रैंड विजन की सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। ऑपरेटर कंपनी और ग्राहकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनके सहयोग से ही बेहतर सेवाएं अंतिम उपभोक्ता तक पहुंच पाती हैं। श्री होरा ने भरोसा दिलाया कि कंपनी भविष्य में भी ऑपरेटरों के साथ समन्वय बनाकर बेहतर सेवाएं देने के लिए लगातार कार्य करती रहेगी।
बैठक में मौजूद सभी ऑपरेटरों ने एकजुट होकर ग्रैंड विजन के नेतृत्व, विशेष रूप से चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा का आभार व्यक्त किया। ऑपरेटरों ने विश्वास जताया कि ग्रैंड ग्रुप के मार्गदर्शन और सहयोग से क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं का विस्तार होगा तथा ग्राहकों को और अधिक उत्कृष्ट, तेज एवं विश्वसनीय सेवाएं प्राप्त होंगी। सभी ने भविष्य में भी कंपनी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने और ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
इस दौरान मुख्य रूप से ग्रैंड विजन के वरिष्ठ पदाधिकारी अमोल गारुड़ी, कौशिक दत्ता, मोहम्मद खान, दीपक पाण्डेय, भाटापारा के सुशील भृगु, आलोक चौरिया सहित भाटापारा के सभी केबल ऑपरेटर्स मौजूद रहे।


Source link



