PM Modi Mann Ki Baat Live: पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे करेंगे ‘मन की बात’, 134वें एपिसोड में देशवासियों से होंगे रूबरू; यहां देखें लाइव

PM Modi Mann Ki Baat Live: पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे करेंगे 'मन की बात', 134वें एपिसोड में देशवासियों से होंगे रूबरू; यहां देखें लाइव

(Photo Credits ANI)

PM Modi Mann Ki Baat Live:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 31 मई 2026 को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड को संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आकाशवाणी (All India Radio), दूरदर्शन समाचार (DD News) और सरकार के सभी आधिकारिक डिजिटल चैनलों पर एक साथ प्रसारित किया जाएगा. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को इस कार्यक्रम से जुड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि समाज को बेहतर बनाने वाली प्रेरक जीवन यात्राओं को सामने लाना हमेशा एक सुखद अनुभव होता है.

डिजिटल चैनलों पर भी उपलब्ध रहेगा प्रसारण

प्रसार भारती के अनुसार, यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क के अलावा ‘न्यूज ऑन एआईआर’ (Newsonair) मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा. इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और डीडी न्यूज के यूट्यूब चैनलों पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी. हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी द्वारा इसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा.  यह भी पढ़े: PM Modi Mann Ki Baat Live: ‘मन की बात’ कर रहे हैं पीएम मोदी! देखें 120वें एपिसोड की लाइव स्ट्रीमिंग

यहां देखें लाइव:

पिछले एपिसोड में तकनीक और विरासत पर रहा था जोर

इससे पहले 27 अप्रैल को प्रसारित हुए 133वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने इतिहास और आधुनिक तकनीक के समन्वय पर चर्चा की थी. उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार (National Archives of India) के डिजिटल डेटाबेस ‘अभिलेख पटल पोर्टल’ का विशेष रूप से उल्लेख किया था. इस पोर्टल के जरिए देश के इतिहास से जुड़े 20 करोड़ से अधिक अमूल्य दस्तावेजों को डिजिटल रूप में जनता के लिए उपलब्ध कराया गया है.

पीएम मोदी ने तकनीक की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा था कि आज बदलते समय में तकनीक हमारे अतीत को वर्तमान से जोड़ने का एक बड़ा माध्यम बन चुकी है. उन्होंने 7वीं शताब्दी के भोजपत्र पर लिखे गिलगित पांडुलिपियों और संख्या पर आधारित 8वीं शताब्दी के ग्रंथ ‘श्री भूवलय’ का भी उदाहरण दिया था.

देश की प्रतिभाओं और सांस्कृतिक धरोहरों की सराहना

अपने पिछले संबोधन में प्रधानमंत्री ने देश का नाम रोशन करने वाली केरल के तिरुवनंतपुरम की छात्रा संजना फिलो चाको की सराहना की थी. कक्षा 12 की छात्रा संजना ने फ्रांस के बोर्डो में आयोजित यूरोपियन गर्ल्स मैथमैटिकल ओलंपियाड (EGMO) 2026 में रजत पदक जीता था.

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के पारंपरिक व्यंजन ‘कलारी पनीर’ (Kalari Cheese) का जिक्र किया था. उन्होंने इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बताते हुए ब्राजील में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पनीर प्रतियोगिता में मिली वैश्विक पहचान की सराहना की थी. आज के एपिसोड में भी देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े ऐसे ही कई प्रेरक विषयों और अनसुने नायकों की कहानियों पर चर्चा होने की उम्मीद है.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button