#Social

फ्रिज में लाश छिपाकर रखी थी लिव-इन-पार्टनर की लाश, जांच में जुटी पुलिस


Dewas. देवास। देवास में वृंदावन धाम कॉलोनी में एक मकान से जिस महिला की फ्रिज में लाश मिली उसे पड़ोसियों ने 1 मार्च 2024 से नहीं देखा था। महिला के कथित पति संजय पाटीदार ने हत्या के बाद फ्रिज में लाश छिपाई और लोगों से झूठ बोलता रहा। पड़ोसी जब भी उससे पत्नी के बारे में पूछते तो वह कहता कि उसकी मां को अटैक आया है। वह मायके गई हुई हैं। प्रतिभा प्रजापति खाटू श्याम की भक्त थी। हर एकादशी पर अमृतनगर स्थित मंदिर में जाती थी। ये संयोग ही रहा कि उसका शव भी एकादशी तिथि पर ही फ्रिज में मिला।
बता दें कि महिला के लिवइन पार्टनर संजय पाटीदार ने दाेस्त के मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शव फ्रिज में छिपाया था। पुलिस ने आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि बिजली बिल नहीं आए इसलिए मकान में रहने आए नए किराएदार ने फ्रिज बंद कर दिया था। इसी वजह से शव की बदबू आने लगी। फ्रिज खोलने पर उसमें शव होने की जानकारी सामने आई। प्रतिभा का एक भाई और माता-पिता हैं, जो उज्जैन के फ्रीगंज में रहते हैं। लव मैरिज के बाद से ही परिजनों ने उससे रिश्ता तोड़ दिया था। शव मिलने की सूचना के बाद उन्होंने उसे ले जाने से इनकार कर दिया। हालांकि कुछ रिश्तेदारों ने देवास में ही अंतिम संस्कार करने की बात कही है।
बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि मकान मालिक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने जुलाई 2023 में यह मकान संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया, लेकिन एक कमरे में अपना कुछ सामान छोड़ दिया था, जिसमें वह फ्रिज भी शामिल था। मकान खाली करने से पहले संजय ने उस फ्रिज को अच्छी तरह से कवर किया था। पहले उस पर सफेद रंग का कपड़ा बांधा गया। इसके बाद उसके आसपास घर के सामान जैसे बर्तन स्टैंड और बिस्तर रख दिए थे। ताकि किसी को शक न हो। इसी बीच मकान मालिक के कहने पर नए किराएदार ने सफाई के लिए कमरा खोला था।
वर्तमान किराएदार बलवीर सिंह ने बताया कि हम जुलाई से यहां पर रहने आए थे। सामने के दो रूम पुराने किराएदार ने खाली नहीं किए थे। मैंने कई बार उन्हें फोन किया, लेकिन वह यही बोलते कि मैं सामान ले जाऊंगा। जब मकान मालिक से बात हुई तो हमने कहा था कि बच्चों की पढ़ाई के लिए हमें कमरा चाहिए, जिसे हम इस्तेमाल कर लेंगे। मकान मालिक की सहमति से बुधवार रात 8.30 बजे कमरा खोला। उस समय फ्रिज चलता दिखा, उन्होंने सोचा बेवजह बिजली कर बिल आएगा, इसके बाद उन्होंने स्विच बंद कर दिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह परिवार के साथ रूम की सफाई करने पहुंचे तो देखा फ्रिज से खून निकल रहा था और बदबू भी आ रही थी। कॉलोनी वासियों ने बताया कि दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया था। उनका कोई बच्चा नहीं था। प्रतिभा सिलाई का काम भी करती थी और वह धार्मिक कार्य में भी बढ़चढ़ की भाग लेती। एकादशी के दिन वह अमृतनगर स्थित खाटू श्याम मंदिर भी जाती थी। संयोग ही रहा कि उसका शव भी एकादशी तिथि पर ही फ्रिज में मिला। कॉलोनी के लोगों ने प्रतिभा को 1 मार्च 2024 के बाद से नहीं देखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button