#Social

BREAKING: पार्टी के नाम पर ले गए फिर कर दी बेरहमी से हत्या


Munger. मुंगेर। मुंगेर के लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के खोपावर गांव में एक 25 वर्षीय युवक की हत्या कर उसके शव को बोरे में डालकर पहाड़ से फेंक दिया गया। मृतक की पहचान मेदनी कोड़ा के बेटे संतोष कोड़ा के रूप में हुई। जिसका शव सोमवार को पहाड़ की तराई से बरामद किया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक संतोष कोड़ा गांव की ही राखी कुमारी से प्रेम करता था। दोनों ने पिछले साल 28 अक्टूबर को गाजियाबाद के एक मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद दोनों गांव में साथ रहने लगे, लेकिन लड़की के परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। बताया गया कि संतोष 10 जनवरी की शाम से लापता था। जिसकी तलाश में पुलिस और उसके परिजन जुटे थे।
वहीं सोमवार को पुलिस को गांव से कुछ दूर पहाड़ की तराई में झाड़ियों के बीच एक बोरे में उसका शव मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्यारों ने पहले संतोष की पिटाई की और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतक के फुफेरा भाई गिरीश ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसके साले टिंकू कोड़ा और उसके चचेरा भाई उदय कोड़ा ने उसे मुर्गा पार्टी देने की बात कहकर बुलाकर ले गया था। जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। देर रात तक घर नही लौटने पर घरवालों ने काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कुछ भी पता नही चला। वहीं उसका फोन भी स्विच ऑफ बता रहा था। जिसके बाद संतोष कुमार के पिता मेदनी कोड़ा ने 11 जनवरी को लड़ैयाटांड़ थाना में अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
परिजनों ने बताया कि संतोष का 20 जनवरी को बिहार पुलिस भर्ती के लिए फिजीकल था। उसने 13 नवंबर को रिटर्न पास करने का मैसेज अपने परिजनों को दिया गया था। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि वह जिले का चर्चित फुटबॉल खिलाड़ी भी था। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम से ही खोपावर गांव निवासी संतोष कुमार गायब था। जिसके बाद सोमवार को लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस ने शव की बरामदगी की है। उन्होंने कहा की इस मामले में एक अभियुक्त टिंकू कुमार की गिरफ्तारी हुई है। सदर डीएसपी ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के कारण संतोष कोड़ा की हत्या कारण हुई है। क्योंकि प्रेमिका के सुसराल वालों को उसकी शादी मंजूर नहीं थी। उन्होंने बताया की इस मामले में छह लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button