#Social

चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड: गन से लेकर गहने तक…नए खुलासे से पुलिस भी हैरान


इंदौर: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में प्रॉपर्टी ब्रोकर और गार्ड को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने दोनों को सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिला न्यायालय में पेश कर दोनों को सात दिन ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। शिलांग पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ शिलांग ले जा सकती है।
बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार देर रात प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स को हिरासत में लिया। इसके बाद रविवार सुबह शिलांग पुलिस अशोकनगर पहुंची थी और शाडोरा थाना क्षेत्र के मदागन गांव से बल्ला उर्फ बलवीर (गार्ड) को धर दबोचा। शिलोम पर आरोप है कि उसने आरोपी विशाल चौहान को किराए पर फ्लैट दिया, जिसमें हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी छिपी हुई थी।
इस मामले में पुलिस को अहम सुराग एक ऑटो चालक से मिला। रैपिडो ऐप से बुक इस ऑटो को 3 जून को नंदबाग से बैग लेकर रवाना किया गया था, जिसे हीराबाग में एक युवक ने रिसीव किया। जांच में स्पष्ट हुआ कि यही बैग राजा और सोनम का था, जो घटना के बाद फ्लैट में छिपा दिया गया था।
एसआईटी टीम ने 3 से 10 जून तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें शिलोम अपनी कार में बैग लेकर जाते हुए कैद हुआ। यह वही बैग था जिसमें देशी पिस्टल, पांच लाख रुपये, राजा की चेन, मोबाइल, सोनम के कपड़े और आभूषण रखे गए थे। 23 मई को राजा की हत्या के बाद सोनम वापस इंदौर आई थी और इंदौर के देवास नाका क्षेत्र के फ्लैट में कई दिनों तक छिपी रही थी।
8 जून को गाजीपुर रवाना होने से पहले वह अपना काला बैग फ्लैट में ही छोड़ गई और फ्लैट की चाबी गार्ड बलवीर को दे दी थी। सोनम रघुवंशी के पकड़े जाने के बाद 10 जून को शिलोम वही काला बैग लेने फ्लैट में पहुंचा। उसने गार्ड से चाबी ली और बैग लेकर चला गया था। बताया जा रहा है कि शिलोम ने उस बैग को जलाकर उसमें मौजूद सारे सबूत खत्म कर दिए। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button