#Social

सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ कसौली में दुष्कर्म का मामला दर्ज


Solan. सोलन। प्रदेश के सोलन जिला के कसौली थाना में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। महिला के आरोपों के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सिंगर के खिलाफ यह मामला बड़ा राजनीतिक और कानूनी मुद्दा बन गया है। पीड़ित महिला, जो हरियाणा की निवासी है, ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ साल पहले उसे सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दोनों ने उसे दुराचार का शिकार बनाया। महिला के अनुसार, इस दौरान दोनों ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी

बनाई।

उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने अनुसार करीब दो महीने पहले दोनों ने उसे डराकर पंचकूला बुलाया और वहां झूठा केस में फसाने की कोशिश की, ताकि उसे फंसा सकें।महिला ने यह शिकायत कसौली थाना में दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोप गंभीर हैं और मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है। डीजीपी हिमाचल प्रदेश डॉ अतुल वर्मा ने कहा कि पुलिस कार्यवाही अमल में ला रही है। उन्होंने कहा कि मामला एक महीना पूर्व दर्ज हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button