#Social

Raipur Breaking: वकील पर जानलेवा हमला करने वाला बदमाश गिरफ्तार


Raipur. रायपुर। प्रार्थी मनोज सिंह पिता स्व. लक्ष्मण सिंह सा. शिवानंद नगर खमतराई ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.01.2025 के 07.40 बजे आरोपी अजय सिंह ने प्रार्थी के दोस्त दीर्घश शर्मा पुराने विवाद के चलते गाली गलौज कर जान से मारने के नियत से दीर्घश शर्मा को पत्थर मारकर बांये गाल में चोट पहुंचाया, प्रार्थी मनोज सिंह बीच बचाव करने आया तो इसे भी पत्थर एवं हत्या करने के नियत से अपने पास रखे चाकू से हत्या करने के लिये मनोज के गला को काटने के लिये प्राण घातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाया कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 25/25 धारा 296, 115(2), 351(3), 117 (2),109 बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक/उरला अमन कुमार झा (भा.पु.से.), थाना प्रभारी खमतराई को आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खमतराई पुलिस टीम द्वारा आरोपी अजय सिंह को गिरफ्तार करने घटना स्थल के आसपास पातासाजी किया गया,टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।आरोपी अजय सिंह द्वारा प्रार्थी के द्वारा मुझे भी मारपीट किया है झूठा बयान देने लगा। जिसे समक्ष गवाहों के विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया। जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी- अजय सिंह पिता विजय सिंह उम्र 39 वर्ष सा. शिवानंद नगर खमतराई रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button