#Social

CG: युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, अस्पताल में भर्ती


Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के खमतराई मुरूम खदान क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। आपसी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, मुरूम खदान खमतराई में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गाली-गलौच शुरू हो गई।
उसके बाद एक पक्ष के युवक ने अपने पास रखे चाकू को निकालकर दूसरे पक्ष के एक युवक को ताबड़तोड़ चाकू मार दिया। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए युवक पर भी चाकू से हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सिम्स लेकर गई, जहां उनका इलाज जारी है। बता दें कि सरेआम इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। मामले में सरकंडा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button