#Social

BREAKING: पार्किंग में खड़ी गाड़ी के शीशे को बैट तोडा, FIR दर्ज


Ghaziabad. गाजियाबाद। गाजियाबाद के सबसे महंगे इलाके की पॉश हाई राइज सोसाइटी की पार्किंग में क्रिकेट बैट से एक कार के शीशे तोड़े गए हैं. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई. अब इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की हाई राइज सोसाइटी में एक व्यक्ति ने क्रिकेट के बेट से एक कार के सभी शीशे तोड़ दिए. यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. इसके बावजूद पीड़ित चार दिन तक पुलिस चौकी और पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाता रहा लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी आखिरकार जिले के पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछा तब पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लेकर कानून की किताब में मुकदमा दर्ज किया।
गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र की हाई राइज सोसायटी कृष्णा विस्टा में प्रशांत रहते हैं. प्रशांत का अपना बिजनेस है. प्रशांत का आरोप है कि उनकी सोसायटी के बी टावर में रहने वाले दुष्यंत शर्मा ने उनकी कार के सभी शीशे तोड़ दिए. दुष्यंत शर्मा सीसीटीवी में क्रिकेट बैट लता हुआ दिखाई दे रहा है और उसके बाद उसने कार के सभी शीशे तोड़ दिए. प्रशांत के मुताबिक यह घटना 1 फरवरी को हुई उसके बाद वह अपनी शिकायत लेकर पुलिस चौकी और थाने तक गए लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई. जब गाजियाबाद के पुलिस अधिकारियों को इस मामले के बारे में बताया और उनसे सवाल पूछा तब अधिकारियों ने इस मामले में मुकदमा लिखा. गाजियाबाद में एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया की प्रशांत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button