ईव्हीएम मशीन की कमीशनिंग व सीलिंग कार्य का दिया गया प्रशिक्षण

मास्टर ट्रेनर्स ने कहा कि ईव्हीएम कमीशनिंग कार्य बहुत जिम्मेदारी वाला कार्य है। उन्होंने कमीशनिंग कार्य में लगे अधिकारियों को आवश्यक सुझाव व मार्गदर्शन दिए। उन्होंने अधिकारियों को कमीशनिंग के दौरान उचित ढ़ंग से सिलिंग करने को कहा। कमीशनिंग का कार्य महत्वपूर्ण व संवेदनशील है। इसे गंभीरतापूर्वक करने की आवश्यकता है। मास्टर ट्रेनर्स हरेन्द्र सिंग भुवाल ने बताया कि कमीशनिंग प्रक्रिया में पहले सीयू में बैटरी लगाना होगा। तत्पश्चात सीयू (कंट्रोल यूनिट) को बीयू (बैलेट यूनिट) से कनेक्ट करना होगा। सीयू का पावर स्विच ऑन करना होगा। यह ध्यान रखना है कि वार्ड क्रमांक और मतदान केन्द्र क्रमांक अंकित करते समय सारे बटन अनमास्क होना चाहिए।
धागा पिरो कर मध्य में एड्रेस टेग को सेलो टेप से फिक्स करना होगा। एड्रेस टेग की धागे की गांठ पर पीतल सील का प्रयोग करते हुए सीलिंग वैक्स लगाना होगा। ध्यान रखना है कि एड्रेस टेग पेनल पर न गिरे। दोनों छोर पर एड्रेस टेग बांधकर सीलिंग वैक्स से सील करना होगा। बीयू के नीचे हिस्से पर पिंक पेपर सील इस प्रकार लगाना है कि कोई भी बटन न ढ़के। सीयू के कैंडिडेट सेट सेक्शन को बंद कर एड्रेस टेग लगाकर सील करना होगा। प्रपत्र में बीयू/सीयू का नंबर, वार्ड नंबर, मतदान केन्द्र क्रमांक, बीयू की पिंक पेपर सील का नंबर तथा सीयू पर लगे हुए पिंक पेपर सील का नंबर भरा जाना होगा। इस अवसर पर जिले के समस्त रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे।




