#Social

BREAKING: अवैध निर्माण को जिला प्रशासन ने तोड़ा, मचा हड़कंप


Varanasi. वाराणसी। अवैध निर्माण को लेकर विकास प्राधिकरण सख्त है। प्राधिकरण की ओर से सोमवार को तीन अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। वहीं इन स्थलों की निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित थानों को सौंपी गई। कार्रवाई से निर्माणकर्ताओं में खलबली मची रही। नगवां वार्ड के कंदवा में लगभग 2000 वर्गफीट क्षेत्र में (जी+3) तल का निर्माण स्वीकृत मानचित्र के बिना किया जा रहा था। वहीं कंचनपुर में अरविंद पटेल द्वारा लगभग 1500 वर्गफीट क्षेत्र में हाईटेंशन तारों के नीचे भूतल पर अवैध निर्माण किया जा रहा था।
इसके अलावा भेलूपुर वार्ड के तुलसीपुर में जिज्ञासु सिंह द्वारा आराजी संख्या 144/1, सील नगर कॉलोनी में (बी+जी+3) तल का निर्माण बिना स्वीकृति के किया जा रहा था। तीनों निर्माण के लिए नक्शा अथवा ले-आउट स्वीकृत नहीं कराया गया था। इस पर विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया। सील किए गए अवैध निर्माण की निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित थानों को सौंपी गई। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने कहा कि नक्शा और ले-आउट स्वीकृत कराए गए प्लॉट ही खरीदें और बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें। बिना अनुमति किए गए निर्माणों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button