#Social

West Bengal: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे

West Bengal पश्चिम बंगाल�:�टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की कार का एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वे बर्दवान में एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सौरव गांगुली की कार दुर्गापुर एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी, तभी सिंगुर के पास एक तेज रफ्तार लॉरी ने अचानक उनकी कार को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि गांगुली के काफिले की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। लॉरी के कार से टकराते ही गांगुली की कार के ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगा दिए। बताया जा रहा है कि उनके आगे चल रहे काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में सौरव बाल-बाल बच गए। काफिले की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कुछ देर सड़क पर इंतजार करने के बाद गांगुली दूसरी गाड़ी से समारोह के लिए निकल गए। रास्ते में हुई दुर्घटना के कारण घबराहट के बावजूद गांगुली ने तय कार्यक्रम में हिस्सा लिया और भाषण दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button