मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिवस पर आशीष देने उमड़ा जनसैलाब

जिन्होंने बचपन से मुख्यमंत्री को बच्चे के रूप में खेलते कूदते एवं बड़े होने के बाद उनके संघर्षों को भी देखा, उन्हें बहुत खुशी थी कि आज उनके गांव का साधारण सा लड़का अपनी मेहनत से आज मुख्यमंत्री बन गया है। ये उनके चेहरे पर दिख रही खुशी से साफ झलक रहा था। उनके प्रियजनों का जनसैलाब देख मुख्यमंत्री ने सभी से एक एक कर मुलाकात की और सभी को उनके आशीष के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि आपका प्यार, विश्वास और स्नेह हमें ताकत प्रदान करता है। आपके आशीर्वाद एवं स्नेह देने के लिए वह
आभारी
हैं और उनकी कामना है कि आप सभी का प्यार और समर्थन हमें हमेशा मिलता रहे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद राधेश्याम राठिया, सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय, नवनिर्वाचित रायगढ़ महापौर मंजूषा भगत, कृष्णा राय, उर्वशी सिंह, सुनील गुप्ता, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, ओमप्रकाश सिन्हा सहित अन्य प्रियजन उपस्थित रहे।Source link




