स्कूल के बाथरूम में ब्लास्ट मामले में स्कूल

बिलासपुर। CG NEWS : स्कूल के टायलेट में हुए धमाके मामले में स्कूल प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है। स्कूल ने छह छात्र-छात्राओं को स्कूल से निष्कासित किया है। दरअसल बिलासपुर शहर के मंगला क्षेत्र स्थित सेंट विसेंट पलोटी हायर सेकंडरी स्कूल में शुक्रवार सुबह करीब सवा 10 बजे बाथरूम में फ्लश दबाने पर सोडियम ब्लास्ट हो गया।

इसकी चपेट में आकर कक्षा 4 की 10 वर्षीय छात्रा झुलस गई। स्कूल स्टाफ ने तत्काल उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर सोडियम वहां कैसे आया। शहर के सेंट विन्सेंट पल्लोटी स्कूल के सोडियम ब्लास्ट मामले में 6 छात्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।

– Advertisement –

Ad image

स्कूल के चार छात्रा और दो छात्र को निलंबित कर दिया गया है। ये सभी 8वीं कक्षा में पढ़ते हैं। इस मामले में चार प्राचार्यों की जांच समिति गठित की गई है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि शुक्रवार को स्कूल के वॉशरूम में जोरदार धमाका हुआ था। जिसमें 8वीं क्लास की छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई थी। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। स्कूल में परीक्षा चल रही है। गुरुवार को बच्चे परीक्षा देने स्कूल आए ​थे। वहीं क्लास 4 की छात्रा स्तुति भी एग्जाम दे रही थी। इसी दौरान करीब सवा 10 बजे टॉयलेट गई। टायलेट में बच्ची ने फ्लश दबाया तो जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि स्टूडेंट बुरी तरह झुलस गई।

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button