#Social
पकिस्तान में तोड़ी गई TV, देखें VIDEO…

New Delhi. नई दिल्ली। कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी के बाद विराट कोहली के नाबाद शतक के दम पर भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के हाई वोल्टेज मुकाबले पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान को 45 गेंद शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। भारत की इस शानदार जीत के बाद देश भर में जश्न का माहौल है। टीम इंडिया की शानदार जीत पर दिल्ली पुलिस ने एक मजेदार पोस्ट करते हुए पाकिस्तान की हार पर चुटकी ली।



