#Social

तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवारों को कुचला, 2 की मौत, एक गंभीर


Jashpur. जशपुर। शुक्रवार दोपहर को जशपुर नेशनल हाईवे-43 पर हड्डी गोदाम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे रिश्ते में एक भाई-दो बहन बाइक से अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए कांसाबेल के बरदांड जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों घायल को गंभीर हालत में पत्थलगांव अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान विक्टर टोप्पो (पिता बलबीर टोप्पो, निवासी मनेंद्रगढ़) और रेशमा केरकेट्टा (पिता नंदलाल, निवासी बहना टागर खपरा पारा) की मौत हो गई। जबकि एक युवती की हालत गम्भीर बनी हुई है, जिसका उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button