CG: जंगल में मिली युवती की अधजली लाश, आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur. बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में अधजली लाश मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की थी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपनी चचेरी बहन से छेड़खानी का विरोध करते हुए इस वारदात को अंजाम दिया। घटना 28 फरवरी को हुई थी, जब आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद, आरोपी ने शव को साड़ी से ढककर जलाने का प्रयास किया ताकि पहचान छिपाई जा सके। मृतक के कमर से कंधे तक का हिस्सा जला हुआ पाया गया, और चेहरे एवं सिर पर चोट के निशान मिले थे, जिससे हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव जलाने की आशंका जताई गई थी। वही रतनपुर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button