छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

रमन के करीबी अमन सिंह तलब, आय से अधिक संपत्ति के मामले में EOW में घंटो पूछताछ, पत्नी समेत घंटों बिठाया गया

रायपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले मे पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह से ईओडब्ल्यू-एसीबी दफ्तर में आज लंबी पूछताछ हुई. बताया जा रहा है कि इस दौरान अमन सिंह से मामले में कुछ दस्तावेजों के लिए नोटिस दिया गया है.
आय से अधिक संपत्ति केस में पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे पत्नी यास्मिन सिंह के साथ ईओडब्ल्यू दफ्तर पहुंचे. बताया जा रहा है कि उनसे बिन्दुवार जानकारी ली जा रही थी. यही नहीं पूर्व प्रमुख सचिव से जिन दस्तावेजों की मांग की गई थी, उनके नहीं मिलने पर दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किया है.
बता दें कि पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह और उनकी पत्नी को बिलासपुर हाईकोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति केस में अग्रिम जमानत तो दी है. लेकिन साथ ही हर महीने की 4 तारीख को अनिवार्य रूप से ईओडब्ल्यू दफ्तर में पूछताछ के लिए उपस्थित होने के आदेश भी दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button