OPD पर्ची पर ‘फर्जी डॉक्टर’ प्रिंट कर बदनाम

Dhamtari News : धमतरी जिले के कुरुद एवं मगरलोड मे चलने वाली मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर वैभव सिन्हा को बदनाम करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि MMU के एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर अनुराग साहू ने दुर्भावनापूर्वक ओपीडी पर्ची (OPD Slip) में उनके नाम के आगे ‘फर्जी डॉक्टर’ प्रिंट करवा दिया। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें : CG BREAKING : शराब प्रेमियों के लिए काम की खबर, इसदिन बंद रहेगी दारू भट्ठी 

– Advertisement –

Ad image

स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत

डॉक्टर वैभव सिन्हा ने इस गंभीर मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिलकर उचित कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ डॉक्टर फेडरेशन से भी न्याय की गुहार लगाई है। डॉक्टर सिन्हा के मुताबिक, 3 मार्च को MMU-3 यूनिट में मरीजों को दी गई ओपीडी पर्ची (OPD Slip) में उनके नाम के आगे ‘फर्जी डॉक्टर’ लिखकर प्रिंट किया गया, जिससे उनकी छवि धूमिल हो रही है।

क्या छुट्टी विवाद बना कारण?

डॉक्टर वैभव सिन्हा का कहना है कि यह पूरा विवाद कुछ समय पहले छुट्टी को लेकर शुरू हुआ था। एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर अनुराग साहू से इसी मुद्दे पर उनकी बहस हुई थी। इसके बाद दुर्भावनावश अनुराग साहू ने सॉफ्टवेयर प्रबंधन समिति के साथ मिलकर ओपीडी पर्ची (OPD Slip) में उनके नाम के आगे ‘फर्जी डॉक्टर’ प्रिंट करवाया।

MMU ग्रुप में चलाया निष्कासन का मैसेज

डॉक्टर सिन्हा ने आगे बताया कि विवाद के दौरान अनुराग साहू ने उन पर दुर्व्यवहार का झूठा आरोप लगाते हुए MMU ग्रुप में उनके निष्कासन का संदेश भी फैलाया, जबकि नगर निगम ने अब तक इस संबंध में कोई स्पष्टीकरण नहीं मांगा है।

डॉक्टर ने मांगा न्याय

डॉक्टर वैभव सिन्हा ने कहा कि इस तरह की हरकत न केवल उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश है, बल्कि एक जिम्मेदार चिकित्सक की गरिमा के साथ भी खिलवाड़ है। उन्होंने इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों के बीच गहरी नाराज़गी देखी जा रही है। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि स्वास्थ्य मंत्री और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button