#Social
नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता, 11 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, मंत्री नेताम ने दी बधाई

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में “जीरो टॉलरेंस” नीति का असर साफ दिख रहा है। सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और रणनीतिक अभियानों के चलते नारायणपुर में 40 लाख के इनामी 11 खूंखार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें 2 कमांडर रैंक के नक्सली भी शामिल हैं। यह उपलब्धि भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता और सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। राज्य में शांति और विकास का संकल्प मजबूत होता जा रहा है, और यह आत्मसमर्पण नक्सलवाद के अंत की ओर एक बड़ा कदम है।




