Chhattisgarh : होली के बीच मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई

रायपुर। होली के बीच मुस्लिम समाज ने भी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की। आज होली का त्योहार छत्तीसगढ़ में धूमधाम से हर आम और खास व्यक्ति मना रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय एक दिन पहले ही जशपुर रवाना हो चुके थे, वह परिवार और आम लोगों के साथ अपने गृह ग्राम बगिया में होली का त्योहार मना रहे हैं। लोगों को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

इस दौरान सीएम साय ने कहा कि होली के त्योहार पर हमें अपने सारे पुराने गिले-शिकवे भूल जाने चाहिए। यह त्योहार आपसी भाईचारे को मजबूत करने का बेहतरीन अवसर लेकर आता है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी भिलाई के अपने निवास में होली मना रहे हैं। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष किरण सिंहदेव जगदलपुर में आम लोगों के साथ त्यौहार मना रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी दंतेवाड़ा में रहकर होली मना रहे हैं।

राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ त्यौहार की खुशियां बांट रहे हैं। प्रदेश के प्रमुख शहरों और राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग भिलाई, जगदलपुर में प्रमुख चौक चौराहों पर लोग होली का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button